🔊
पंचेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर कुमैयां टुंडे की आम बैठक 16 नवंबर को
चंपावत। आगामी रविवार, 16 नवंबर (संक्रांति पर्व) के पावन अवसर पर पंचेश्वर महादेव के पावन चरणों में कुमैयां टुंडे क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आम बैठक आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में कुमाऊं टुंडे क्षेत्र के सभी देवदानगर, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग, समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी सम्मिलित होंगे।
बैठक का उद्देश्य पंचेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के विषय में सामूहिक चर्चा एवं मार्गदर्शन प्राप्त करना है।
सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे इस पवित्र कार्य में अपनी उपस्थिति व विचारों से सहभागिता सुनिश्चित करें।
बैठक में यह भी निर्णय लिया जाएगा कि मंदिर के भव्य निर्माण हेतु क्षेत्र के प्रत्येक घर से सप्रेम भेंट एकत्र की जाएगी, जिससे यह धार्मिक धरोहर और भी भव्य व श्रद्धास्पद स्वरूप में पुनर्निर्मित हो सके।
संवाददाता, PSR उत्तर ध्वनि न्यूज
आमंत्रण पत्र संस्करण (व्यक्तिगत सूचना हेतु)
जय पंचेश्वर महादेव
संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर
पूरे कुमैयां टुंडे क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आम बैठक
रविवार, दिनांक 16 नवंबर को
पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रखी गई है।
बैठक में कुमाऊं टुंडे के सभी देवदानगर, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं श्रद्धालुजन सादर आमंत्रित हैं।
बैठक का मुख्य उद्देश्य
पंचेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पर सामूहिक विचार-विमर्श करना है।
आपके सुझाव, मार्गदर्शन एवं सहयोग से मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा,
जिसमें सभी घरों से सप्रेम भेंट (दान) के माध्यम से सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
आपकी उपस्थिति एवं सहयोग अत्यंत प्रार्थनीय एवं वंदनीय है।
पावन पंचेश्वर महादेव की कृपा आप सभी पर बनी रहे।
आयोजन समिति, कुमैयां टुंडे परिवार
स्थान: पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर
दिनांक: रविवार, 16 नवंबर (संक्रांति पर्व)