🔊
सी. एकेडमी स्कूल लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस
लोहाघाट। नगर स्थित सी. एकेडमी स्कूल में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक कविराज मौनी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।
प्रबंधक कविराज मौनी ने इस अवसर पर सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी के निर्देशन में बच्चों की रोलप्ले प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने राज्य निर्माण, संस्कृति एवं वीरता पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।
ग्रुप ‘ए’ में भावेश जोशी, शिवांश मेहरा, आर्यन कुमार एवं सनाया बिष्ट ने क्रमशः प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए। वहीं ग्रुप ‘बी’ में वामिका जोशी, शिवांश बिष्ट, सानवी अधिकारी एवं श्रेयांश राज विजेता रहे।
कार्यक्रम का संचालन ममता मौनी ने किया तथा निर्णायक की भूमिका प्रियंका अधिकारी और कविता बोहरा ने निभाई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, ममता मौनी, अंजू बिष्ट, पवन कुमार, निकिता बोहरा, सीमा माहरा, वंदना विश्वकर्मा, रश्मि पांडे, पुष्पा टम्टा, प्रियंका अधिकारी, दीपा, रिया जोशी, नेहा टम्टा, कविता बोहरा, कविता विश्वकर्मा, कंचन बिष्ट, बसंती जोशी, सुनीता बोहरा सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।