🔊
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती पर चंपावत पुलिस की जनजागरूकता पहल बाइक रैली व सम्मान समारोह के माध्यम से नशा मुक्त व साइबर सुरक्षा का संदेश
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में चंपावत पुलिस द्वारा जनजागरूकता और जनसंवाद की श्रृंखला के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों का उद्देश्य जनता को नशा मुक्ति, यातायात नियमों के पालन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
चंपावत में पुलिस द्वारा बाइक रैली आयोजित
रजत जयंती अवसर पर पुलिस लाइन चंपावत से छतार पुल तक एक बाइक रैली का आयोजन किया गया।
रैली के दौरान वाहनों से लाउडस्पीकर व बैनर-पोस्टर के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि
नशा न करें और नशे में वाहन न चलाएँ,
यातायात नियमों का सदैव पालन करें,
साइबर अपराधों से सतर्क रहें।
चंपावत पुलिस के अनुसार, ऐसे आयोजन समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं ताकि नागरिक जागरूक हों, नशे से दूर रहें और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें।
लोहाघाट, पाटी व बाराकोट में जागरूकता व सम्मान कार्यक्रम
इसी क्रम में थाना लोहाघाट, चौकी बाराकोट, थाना पाटी एवं साइबर सैल प्रभारी द्वारा भी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए।
कार्यक्रम क्रमशः नगरपालिका परिषद लोहाघाट सभागार, पाटी ब्लॉक सभागार और चौकी बाराकोट परिसर में सम्पन्न हुए।
इन आयोजनों में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों ने भाग लिया तथा अपने संस्मरण साझा किए। पुलिस अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से कुशलक्षेम प्राप्त की और उनकी समस्याएँ जानीं।
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान व साइबर सुरक्षा जानकारी
सभी कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान की जानकारी देते हुए इसे सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया।
जनता को हेल्पलाइन नंबर 112 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई तथा साइबर अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए गए।
इन सभी आयोजनों के माध्यम से चंपावत पुलिस ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि
सुरक्षित समाज की नींव जागरूक नागरिकों से ही बनती है नशा मुक्त, अनुशासित और साइबर सतर्क चंपावत की ओर हम सबका कदम।