🔊
पुलिस का जनजागरूकता अभियान साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और राष्ट्रभावना को मिला नया बल
चंपावत,
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती उत्सव के अवसर पर चंपावत पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और राष्ट्रभावना पर केंद्रित विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशन में जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों, AHTU टीम व साइबर सेल को लगातार जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
साइबर सुरक्षा शिविर में डिजिटल अरेस्ट से सावधान रहने की अपील
6 नवम्बर को चंपावत में आयोजित पेंशनर्स जागरूकता शिविर में साइबर सेल प्रभारी मनीष खत्री व कानि. पंकज शाही ने उपस्थित पेंशनर्स, राज्य आंदोलनकारियों व वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों की नई तरकीबों से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर खुद को पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं।
संदिग्ध वीडियो कॉल, लिंक, APK फाइलों या OTP साझा करने से बचने की अपील की गई।
सभी को बताया गया कि साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
संदेश दिया गया Stop Think Action यानी जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पुलिस लाइन से थानों तक गूंजा राष्ट्रगीत
7 नवम्बर को वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर चंपावत पुलिस द्वारा जिलेभर में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस लाइन, थानों, चौकियों और फायर स्टेशनों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत गाकर राष्ट्रभावना, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।
सभी पुलिसकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे सदैव राष्ट्र सेवा और जनसुरक्षा के लिए समर्पित रहेंगे।
सीमा क्षेत्र ब्रह्मदेव में मानव तस्करी, बाल श्रम व साइबर अपराधों पर जनजागरूकता
उसी क्रम में 7 नवम्बर को AHTU प्रभारी निरीक्षक शारदा बैराज बनबसा द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र ब्रह्मदेव हॉटस्पॉट पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
यात्रियों व स्थानीय नागरिकों को मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति व बाल श्रम के विरुद्ध कानूनों की जानकारी दी गई।
साइबर ट्रैप, हनी ट्रैप, ऑनलाइन ठगी और साइबर अरेस्ट जैसे अपराधों के प्रति सतर्क रहने को कहा गया।
साथ ही नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए युवाओं से नशा त्यागने की अपील की गई।
लोगों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और अल्पवयस्कों को वाहन न देने की सलाह दी गई।
नए कानून BNS और BNSS की जानकारी भी साझा की गई।
सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर — 1930, 1090, 1098, 108, 112 — की जानकारी दी गई ताकि नागरिक जरूरत के समय तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।
सतर्कता, संवेदना और संवाद यही चंपावत पुलिस की नई पहचान है।