🔊
लोहाघाट में प्रेरणा मॉडल CLF की Vision-2 प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
चंपावत,
राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर आज विकास खंड लोहाघाट में प्रेरणा मॉडल CLF की Vision-2 प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
प्रशिक्षण में जनपद के सभी विकास खंडों से आए ब्लॉक मिशन प्रबंधक (BMMs) के साथ-साथ जिला स्तरीय टीम (DTE) एवं RFC अधिकारियों द्वारा सहभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर लखपति दीदियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, आत्मनिर्भरता और समूह सशक्तिकरण में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी, खंड विकास अधिकारी लोहाघाट, सहायक कृषि अधिकारी लोहाघाट तथा एनआरएलएम स्टाफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और आजीविका के नए अवसरों से जोड़ना रहा।