🔊
गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : राज्यपाल गुरमीत सिंह
चंपावत
रीठा साहिब पहुंचे राज्यपाल गुरु नानक देव जी की जयंती पर मत्था टेक देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रीठा साहिब गुरुद्वारा में अरदास कर गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को मानवता, समानता और सेवा का आधार बताया।
उन्होंने कहा — नाम जपो, किरत करो और वंड छको का सिद्धांत जीवन का सार है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, सीडीओ डॉ. जी.एस. खाती सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।
रजत जयंती वर्ष पर 06 नवम्बर को चम्पावत में विशेष पेंशन जागरूकता शिविर
राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कोषागार चंपावत द्वारा 6 नवम्बर को सीईओ सभागार में पेंशनरों हेतु विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल ने बताया कि शिविर में पेंशनरों को ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र, आई.एफ.एम.एस. पोर्टल, एस.जी.एच.एस. गोल्डन कार्ड और साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने सभी पेंशनरों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
रजत जयंती वर्ष पर रबी कृषक गोष्ठी — किसानों को मिली आधुनिक तकनीकी जानकारी
आत्मा योजना के अंतर्गत विकासखंड सभागार चंपावत में एक दिवसीय रबी कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
केवीके लोहाघाट के वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत बीज चयन, रोग नियंत्रण व आधुनिक सिंचाई तकनीकों की जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक जगदीश पांडे ने की।
किसानों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की मांग की।
ग्रामीण छात्रों के लिए पाटी में बन रही आधुनिक लाइब्रेरी जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पाटी विकासखंड में जिला योजना के तहत 5 लाख की लागत से निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने और एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
यह लाइब्रेरी विद्यालयीन छात्रों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भी उपयोगी होगी।
निरीक्षण में सीडीओ डॉ. जी.एस. खाती, बीडीओ अवनीश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: