🔊
आदर्श चंपावत’ की दिशा में एक और कदम सर्किट हाउस बनेगा आधुनिक स्वरूप में
चंपावत
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में चंपावत स्थित सर्किट हाउस का जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण कार्य तेजी से जारी है। ₹11.41 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा यह भवन भूकंपीय सुरक्षा एवं पारंपरिक कुमाऊँनी स्थापत्य शैली के समन्वय का प्रतीक बनेगा।
फुगरमाफी में एस्कड गोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन
राजकीय पशु चिकित्सालय चंपावत द्वारा आयोजित शिविर में 56 पशुपालकों ने सहभागिता की। 78 पशुओं को औषधि वितरण एवं 40 बड़े पशुओं का एफएमडी टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मीना हरिश्चंद्र व डॉ. धीरज अधिकारी ने योजनाओं की जानकारी दी।
खेचुआ मिठाई को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान – रिंकू ओली बने प्रेरणा
खेतीखान के युवा उद्यमी रिंकू ओली ने ‘रिंकू स्वीट हाउस एंड बेकर्स’ के माध्यम से पारंपरिक मिठाई ‘खेचुआ’ को विदेशों तक पहुँचाया। पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत ₹12 लाख की सहायता से स्थापित इकाई आज 50 से अधिक स्थानीय परिवारों को आर्थिक सहारा दे रही है।
खेतीखान में बनेगा दो मंजिला पार्किंग स्थल
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने ₹679 लाख की लागत से प्रस्तावित पार्किंग स्थल की भूमि का निरीक्षण किया। इसमें 42 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था होगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों की उपस्थिति में मशीनों की सुरक्षा व रखरखाव की जांच की। सभी मशीनें सुव्यवस्थित पाई गईं।
रजत जयंती वर्ष पर पेंशनरों के लिए ई-पेंशन एवं स्वास्थ्य शिविर
राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में आयोजित शिविर में लगभग 60 पेंशनर शामिल हुए। 106 वर्षीय चीमा देवी रही विशेष आकर्षण। वरिष्ठ कोषाधिकारी सुश्री सीमा बंगवाल ने पेंशनरों के योगदान को सराहा।
शिकायतकर्ता सीधे अधिकारी से संवाद करें जिलाधिकारी
तहसील दिवस पाटी में 51 शिकायतें सुनी गईं, अधिकांश का निस्तारण मौके पर किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी पारदर्शी, जवाबदेह व संवेदनशील कार्यशैली अपनाएं।
जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल – दिव्यांग हिम्मत सिंह को मिले 4 कंप्यूटर सेट
दिव्यांग सेवा केंद्र, देवीधुरा के संचालक श्री हिम्मत सिंह सिंगवाल को प्रशासन की ओर से कंप्यूटर सेट प्रदान किए गए। अब वे गरीब युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देंगे।
राज्यपाल गुरमीत सिंह का 5 नवम्बर को रीठा साहिब भ्रमण
राज्यपाल कल प्रातः 11:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रीठा साहिब पहुंचेंगे और गुरुद्वारा में अरदास व दर्शन करेंगे।