🔊
देवीधुरा मेले में ड्यूटी और राखी का संगम ऐतिहासिक देवीधुरा मेले में पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी निभाते
चंपावत =देवीधुरा।
उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने वाले ऐतिहासिक देवीधुरा मेले में इस बार परंपरा और कर्तव्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों ने जहां पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई, वहीं राखी के पावन पर्व पर अपनी संस्कृति के प्रति गहरी आस्था भी जताई।
ड्यूटी में व्यस्त महिला पुलिसकर्मियों ने अपने पुरुष सहकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और कुशलता की कामना की। “खाकी भाइयों” और बहनों के इस आत्मीय मिलन ने मेले के माहौल को और भी भावुक बना दिया।
अधिकारियों का कहना था कि यह क्षण इस बात का प्रतीक है कि सेवा और जिम्मेदारी के बीच भी रिश्तों की गरिमा और परंपरा को संजोए रखा जा सकता है। मेले में मौजूद लोगों ने इस अनोखी पहल को देखकर भावनात्मक प्रतिक्रिया दी और इसे देवीधुरा मेले की सांस्कृतिक महत्ता में एक नया आयाम बताया।
फोटो : ड्यूटी के दौरान राखी बांधती महिला पुलिसकर्मी।
-