🔊
प्रधानमंत्री पुरस्कार हेतु प्रशासनिक नवाचारों का दस्तावेज़ीकरण तेज़
चंपावत,
जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि चंपावत जनपद की ओर से ‘हॉलिस्टिक’ एवं ‘इनोवेशन कैटेगरी’ में आवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक दस्तावेज़ीकरण, डेटा संकलन और केस स्टडी तैयार कर शीघ्र भेजे जाएं, ताकि चंपावत का प्रस्ताव उत्कृष्ट रूप में प्रस्तुत हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
---
मुख्यमंत्री के अनुसचिव सुभाष चंद्र ने ‘आदर्श चंपावत’ की समीक्षा की
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, उनके अनुसचिव सुभाष चंद्र दो दिवसीय चंपावत प्रवास पर रहे।
उन्होंने “आदर्श चंपावत” के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से संवाद किया तथा समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सामाजिक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों से सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया और पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
---
राज्य स्थापना रजत जयंती पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन
राज्य स्थापना की रजत जयंती पर जिला खेल कार्यालय चंपावत के तत्वावधान में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे और अन्य अतिथियों ने किया।
प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ नशा मुक्ति का संदेश दिया।
विभिन्न वर्गों में सागर सिंह धौनी, सोनी, आरुष, ओम मेहता आदि विजेता रहे।
पूर्णागिरि तहसील बनी जनपद की पहली तहसील जहां हुआ 100% UCC पंजीकरण
पूर्णागिरि तहसील की सभी 23 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत UCC पंजीकरण पूर्ण हो गया है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इसे डिजिटल सुशासन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और अन्य तहसीलों को इस मॉडल को अपनाने के निर्देश दिए।
आपदा राहत में बढ़ोतरी पूर्ण क्षतिग्रस्त आवास पर अब ₹5 लाख सहायता
राज्य सरकार की नई नीति के अनुसार आपदा प्रभावित परिवारों को अब ₹5 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि राहत सहायता में एसडीआरएफ और मुख्यमंत्री राहत कोष दोनों से अनुदान शामिल रहेगा।
उन्होंने कहा कि यह नीति आपदा पीड़ितों के पुनर्वास की दिशा में संवेदनशील और ठोस कदम है।
दैसली में पशु चिकित्सा एवं अंगोरा ऊन कतरन शिविर आयोजित
पशु चिकित्सालय लोहाघाट एवं अंगोरा शशक प्रजनन प्रक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम दैसली में शिविर आयोजित हुआ।
52 पशुपालकों के 180 पशुओं का उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने वैज्ञानिक पशुपालन अपनाने पर बल दिया।
राजकीय प्रजनन उद्यान मुड़ियानी का निरीक्षण पौध स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के निर्देश
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने राजकीय प्रजनन उद्यान मुड़ियानी का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की आवश्यकता के अनुरूप पौध तैयार कर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने उद्यान को मॉडल हॉर्टिकल्चर सेंटर के रूप में विकसित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
किसान हाट में जिलाधिकारी ने किसानों से की बातचीत
जिलाधिकारी ने रोडवेज स्टेशन परिसर स्थित किसान हाट का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि किसान हाट ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने अधिक से अधिक समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
चंपावत के नौनिहालों का कराटे में दम जीते स्वर्ण और कांस्य पदक
देहरादून में आयोजित 5वीं उत्तराखंड कप कराटे चैंपियनशिप में चंपावत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रज्ञान साह, ओम मेहता ने स्वर्ण पदक, जबकि आभाष वर्मा और पवन राम ने कांस्य पदक हासिल किए।
जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
दुग्ध उत्पादकों को मिला प्रोत्साहन — 10 समितियों में आयोजित हुई गोष्ठियाँ
राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर दूध उत्पादकों के लिए 10 दुग्ध समितियों में विशेष गोष्ठियाँ आयोजित की गईं।
348 दुग्ध उत्पादकों ने भाग लेकर स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, वैज्ञानिक दुहान और गुणवत्ता सुधार पर जानकारी प्राप्त की।
तीसरे दिन जनभागीदारी और विकास के रंगों से सराबोर रहेगा रजत जयंती कार्यक्रम
03 नवंबर को आयोजित कार्यक्रमों में पशु चिकित्सा शिविर, रोजगार दिवस, मातृ स्वास्थ्य देखभाल, वाइब्रेंट विलेज जागरूकता कार्यक्रम, खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि रजत जयंती कार्यक्रम उत्तराखंड की उपलब्धियों और जनसहभागिता का उत्सव हैं।