🔊
में नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी SOG टीम ने पकड़ी 49 पेटी अवैध शराब
जनपद चंपावत पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश तथा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर के पर्यवेक्षण में चल रहे विशेष अभियान के तहत, एसओजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
दिनांक 01 नवम्बर 2025 को थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत आरएफसी गोदाम के सामने गली में की गई औचक चेकिंग के दौरान एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश भट्ट की टीम को एक सफेद वेगनार कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UK03B 1097) संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली।
पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर से कुल 49 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹5 लाख आंकी गई है।
बरामदगी विवरण:
12 पेटी माल्टा क्वार्टर टेट्रा पैक
37 पेटी मैकडॉवेल व्हिस्की क्वार्टर
एक वेगनार कार (UK03B 1097, रंग–सफेद)
इस संबंध में थाना टनकपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस टीम:
उप निरीक्षक कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG
मुख्य आरक्षी नरेंद्र सिंह रावत, SIU
आरक्षी उमेश राज, SOG
आरक्षी नासिर हुसैन, SOG
आरक्षी सूरज कुमार, SOG