🔊
जनपद चंपावत से बड़ी खबर मडलक क्षेत्र की सड़क निर्माण पर उठे सवाल! विभाग और नेताओं पर जनता का निशाना
लोहाघाट (चंपावत)।
सीमांत क्षेत्र में विकास का दावा करने वाले जनप्रतिनिधियों और विभाग पर अब सवालों के तीर चलने लगे हैं। डूमडाई बगोटी मोटर मार्ग (लगभग 12 किलोमीटर हॉटमिक्स रोड) पर हो रहा निर्माण कार्य चर्चाओं में है।
जनता की पुकार: हमारी कोई सुनवाई नहीं
ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य सत्ताधारी दल से जुड़े जिला पंचायत अध्यक्ष के परिवार द्वारा कराया जा रहा है, जबकि उसी परिवार का एक सदस्य कांग्रेस पार्टी से विधायक है। जनता सवाल कर रही है
क्या ठेके और विकास कार्य सिर्फ नेताओं के परिवारों के लिए आरक्षित हैं
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि सड़क का डामरीकरण आगे हो रहा है और पीछे से उखड़ रहा है! यानी गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है।
पी एम जी एस वाई विभाग की दलील: ग्रामवासी सहयोग नहीं कर रहे
कार्यदायी विभाग का कहना है कि स्थानीय लोग सड़क बनने के दौरान सहयोग नहीं कर रहे हैं।
हम जैसे ही डामरीकरण करते हैं, तुरंत लोकल वाहन सड़क पर चला दिए जाते हैं। नियम के अनुसार 24 घंटे तक वाहन नहीं चलाए जाने चाहिए।
लेकिन सवाल उठता है अगर वास्तव में यह समस्या है तो निगरानी और नियंत्रण कौन करेगा? क्या विभाग सिर्फ बयान देकर जिम्मेदारी से बच सकता है
तकनीकी पहलू पर भी बड़ा सवाल!
जानकारी के अनुसार हॉटमिक्स प्लांट लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। प्लांट से साइट तक पहुंचने में करीब 3 घंटे का समय लगता है।
विभाग का दावा है कि टेम्परेचर 130 डिग्री रहना चाहिए, जबकि सड़क स्थल पर यह 140 डिग्री मापा जा रहा है।
अब विशेषज्ञों का कहना है कि
टेम्परेचर के मामूली अंतर से सड़क की मजबूती पर बड़ा असर पड़ सकता है। सवाल यह भी है कि क्या हॉटमिक्स सही तापमान पर सड़क तक पहुंच पा रहा है या नहीं
जनता और विपक्ष की मांग
क्षेत्रवासियों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सड़क की गुणवत्ता में कमी किसकी वजह से है
विभाग की लापरवाही, ठेकेदार की तकनीकी भूल या राजनीतिक संरक्षण का प्रभाव
अब सवाल जनता का है:
क्या विकास के नाम पर सिर्फ परिवारवाद की सड़कें बन रही हैं या विभाग वाकई तकनीकी नियमों का पालन कर रहा है
अब समय है भौतिक निरीक्षण और सच्चाई सामने लाने का।