🔊
चम्पावत पुलिस का जनसेवा दिवस स्वास्थ्य परीक्षण, साइबर सुरक्षा जागरूकता और वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ रही सक्रिय कार्यवाही
चम्पावत।
जनपद चम्पावत में आज का दिन पुलिस विभाग के लिए जनसेवा और जनजागरूकता का प्रतीक रहा। एक ओर जहाँ पुलिस लाइन परिसर में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं दूसरी ओर विभिन्न थानों में साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसी क्रम में कोतवाली चम्पावत पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
स्वास्थ्य परीक्षण:
पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर आज पुलिस लाइन परिसर में सभी पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल चेकअप) कराया गया। परीक्षण के दौरान रक्तचाप, शुगर, दृष्टि आदि की जांच की गई तथा चिकित्सा दल द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया।
साइबर सुरक्षा जनजागरूकता:
थाना लोहाघाट, कोतवाली पंचेश्वर और थाना तामली पुलिस टीमों द्वारा साइबर अपराधों से बचाव हेतु जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया।
इस दौरान प्रभारी चौकी बाराकोट एसआई हरीश प्रसाद, प्रभारी कोतवाली पंचेश्वर उ0नि0 हेमंत सिंह कठेत तथा प्रभारी थाना तामली उ0नि0 कैलाश चन्द्र जोशी ने क्रमशः बाराकोट कस्बे, गुरुकुल अकैडमी चमदेवल, हॉली डॉन पब्लिक स्कूल खालगड़ा और मंच चौकी क्षेत्र में विद्यार्थियों व आमजन को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।
सभी को साइबर अपराध घटित होने पर आपातकालीन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करने की जानकारी दी गई।
अभियान के अंत में "साइबर अपराध मुक्त डिजिटल भारत" की शपथ भी दिलाई गई।
वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार:
वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली चम्पावत पुलिस टीम ने सूरज कुमार पुत्र श्याम राम, निवासी ग्राम खर्क कार्की को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राधिका भण्डारी, हेड कांस्टेबल दिवान सिंह एवं कांस्टेबल नवीन कन्याल शामिल रहे।
पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।