🔊
चम्पावत फिर से प्रदेश में नंबर वन बीस सूत्रीय कार्यक्रम में लगातार तीसरी बार जनपद ने हासिल किया प्रथम स्थान। डीएम मनीष कुमार बोले हमारा लक्ष्य केवल रैंकिंग नहीं, हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना है।
चम्पावत
अन्य प्रमुख खबरें
राज्य स्थापना दिवस की तैयारियाँ पूरी — 1 से 11 नवंबर तक रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जाएगा उत्तराखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस। स्वच्छता अभियान, खेलकूद, पौधारोपण, महिला सशक्तिकरण और वीर नारियों के सम्मान जैसे 11 दिनी कार्यक्रम तय।
पशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान पाटी ब्लॉक के पखौटी और कनवाड़ में 221 पशुओं को खुरपका-मुंहपका (FMD) से बचाव के लिए टीके लगाए गए। डॉ. वैशाली साह की टीम ने सफलतापूर्वक किया शिविर संचालन।
महिला सशक्तिकरण की मिसाल ग्रामोत्थान परियोजना से लोहाघाट की सरिता देवी बनी आत्मनिर्भर, जर्सी गाय पालकर बढ़ाई आय ₹6,000 मासिक तक।
एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम पर समीक्षा बैठक — जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, पीड़ितों को त्वरित राहत और न्याय सुनिश्चित करें।
भवन कर वसूली और स्वच्छता पर जोर जिलाधिकारी ने नगर निकायों को कर वसूली में तेजी लाने और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
आधार सीडिंग में तेजी के निर्देश छात्रवृत्ति भुगतान में सुस्ती पर सख्ती, तीन दिन में आधार सीडिंग न होने पर जिम्मेदार होंगे विद्यालय प्रधानाचार्य।
3 से 30 नवंबर तक आधार शिविर — जिले के सभी विकासखंडों में महिला सशक्तिकरण विभाग करेगा 0-5 वर्ष के बच्चों और नागरिकों के लिए आधार पंजीकरण कैंप।
यूसीसी (विवाह पंजीकरण) में बढ़ी भागीदारी न्याय पंचायत स्तर पर गुरुवार को 263 विवाह पंजीकरण पूरे, जनजागरूकता बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्र उत्साहित।