🔊
जनपद में चलाया जा रहा है व्यापक जनजागरूकता अभियान — ग्रामीणों व युवाओं को किया जा रहा साइबर अपराधों के प्रति सतर्क
जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और जनसुरक्षा के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा ग्रामों, विद्यालयों और कॉलेजों में जाकर ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को एएचटीयू (Anti Human Trafficking Unit) पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बनबसा और बस स्टैंड परिसर में युवाओं को एकत्रित कर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मानव तस्करी, साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, हनी ट्रैप, साइबर अरेस्ट जैसे गंभीर अपराधों के प्रति उपस्थित युवाओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। टीम ने बताया कि इंटरनेट और मोबाइल के माध्यम से होने वाले अपराधों से सावधानी और जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
इस अवसर पर लोगों को आवश्यक टोल फ्री नंबरों 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन) और 1098 (बाल सहायता) — के बारे में विस्तार से बताया गया तथा किसी भी संदेहास्पद स्थिति में तत्काल इनका उपयोग करने की सलाह दी गई।