🔊
बालिकाओं के साथ रंगोली बनाकर मेहमानों का किया स्वागत, एसडीएम ने बढ़ाया हौसला सम्पादक – PSR, उत्तरध्वनी न्यूज
देवीधुरा।
वाराही धाम में आयोजित बग्वाल मेले के दौरान विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के लिए बनाई जा रही शानदार रंगोली लोगों का आकर्षण बनी रही। यह रंगोली देवीधुरा की उमा जोशी और अंजली राणा द्वारा तैयार की जा रही थी, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु रुक-रुक कर तस्वीरें ले रहे थे।
इस दौरान एसडीएम नितेश डांगर ने बालिकाओं की कला की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई और स्वयं रंगोली बनाने में उनका हाथ भी बंटाया। यह दृश्य देखकर मौजूद दर्शकों ने खूब प्रशंसा की।
दोनों बालिकाओं ने कहा कि—
एसडीएम मैम ने हमारे साथ रंगोली बनाकर हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके प्रोत्साहन से हमारा आत्मविश्वास और बढ़ गया है।"
????फोटो : बालिकाओं के साथ रंगोली बनाते हुए एसडीएम नितेश डांगर