🔊
गढ़वाल में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र पुनर्निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात
उत्तरध्वनि न्यूज़ – पीएसआर
सम्पादक पुष्कर सिंह राजपूत
गढ़वाल में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र पुनर्निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात
नई दिल्ली।
गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई अतिवृष्टि और बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्गों व पुलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस स्थिति पर त्वरित कार्रवाई के लिए आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात की गई। बैठक में NHAI चेयरमैन सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पौड़ी जनपद के कलगड़ी स्थित 20 मीटर के स्टील ट्रस ब्रिज के पूर्ण रूप से नष्ट हो जाने की जानकारी दी गई और इसके शीघ्र निर्माण की मांग रखी गई। यह पुल क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके अलावा सुकई व जैतोली में पूरी तरह क्षतिग्रस्त सड़कों के तत्काल पुनर्निर्माण की भी मांग की गई।
चमोली जिले में तपोवन–सलधार मार्ग पर चीन सीमा से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 20 मीटर हिस्सा बह जाने से उत्पन्न कठिनाइयों पर भी चर्चा हुई।
माननीय मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी मार्गों के तत्काल पुनर्निर्माण के निर्देश जारी किए। इससे आपदा की इस घड़ी में गढ़वाल के लोगों की आवाजाही सुचारू करने में बड़ी राहत मिलेगी।