🔊
विश्व कल्याण की कामना से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन
उत्तर ध्वनि न्यूज़
पाटी (चम्पावत)।
बिरगुल स्थित श्री ऐड़ी ब्यानधूरा मंदिर, गोली में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हवन और भंडारे के साथ हुआ।
"सर्वे भवन्तु सुखिनः" के ध्येय से वेद मंत्रों के साथ आहुति दी गई और बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचक आचार्य प्रकाश पाण्डेय ने इसे जनकल्याण का अद्वितीय अवसर बताया और श्रद्धालुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजन में संगीतज्ञ दीपक भट्ट व विनोद जोशी ने भजनों से भक्तों को भाव-विभोर किया। मंडली अध्यक्ष कुंदन सिंह महर ने भविष्य में "ऐड़ी ब्यानधूरा महोत्सव" व सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित करने की घोषणा की।
कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुजारियों व ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।
फोटो: हवन यज्ञ में आहुति देते पुरोहित व यजमान।