🔊
जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत में कक्षा 11 प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तरध्वनि न्यूज़ – पीएसआर
चंपावत।
जवाहर नवोदय विद्यालय, चंपावत के प्राचार्य श्री के.के. तिवारी ने जानकारी दी है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
विद्यालय में विज्ञान संकाय में 6 सीटें तथा वाणिज्य संकाय में 3 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक छात्र निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं या विद्यालय कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 10 अगस्त 2025, शाम 5:00 बजे तक विद्यालय के कार्यालय में सीधे अथवा ईमेल champawatnavodaya@gmail.com के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं।
प्राचार्य ने कहा कि यह एक सुनहरा अवसर है उन विद्यार्थियों के लिए जो नवोदय विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण, अनुशासित एवं समग्र शिक्षा प्रणाली का लाभ उठाना चाहते हैं।