🔊
हर दिव्यांग तक सरकारी सुविधाएं पहुँचाने का अभियान, वहीं जन-जन ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दी लंबी आयु की शुभकामनाएं
चंपावत। समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव प्रकाश चंद्र ने बताया कि राज्य सरकार ने दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घर-घर जाकर पंजीकरण अभियान शुरू किया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती डोर-टू-डोर जाकर दिव्यांगों का यूडीआईडी कार्ड बनवा रही हैं ताकि उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
यह अभियान 15 से 23 सितंबर तक पूरे राज्य में चलेगा। स्वास्थ्य विभाग भी इसमें सहयोग कर रहा है।
अभी तक 86 हजार दिव्यांग पेंशन ले रहे हैं, लेकिन यूडीआईडी कार्ड न होने से वे कई सुविधाओं से वंचित हैं।
अपर सचिव ने समाजसेवकों व स्वयंसेवी संगठनों से इस कार्य में सहयोग की अपील की है।
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया
चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन जिले में विविध आयोजनों के साथ मनाया गया।
नेपाल सीमा से लगे मंडलक गांव में वयोवृद्धों ने भावुक होकर प्रार्थना की मोदी ज्यू, जी-रया जाग रया, देश सेवा लीजि, हुमारी उम्र लगी जौ।
यहां सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश उपाध्याय समेत ग्रामीणों ने कहा कि मोदी जी देश को मजबूत बनाने का जो प्रयास कर रहे हैं, वह साधारण नहीं बल्कि महामानव का कार्य है।
इधर बाराही धाम में संस्कृत महाविद्यालय के बच्चों व आचार्यों ने सामूहिक रुद्राभिषेक कर मोदी जी की लंबी आयु व देशहित में उनके दीर्घ नेतृत्व की कामना की।
वहीं महिलाओं ने शगुन गीत गाए, पौधारोपण हुआ और रोगियों को फल वितरित किए गए।