🔊
किराना व शटरिंग का कार्य कर दीपा देवी बनीं आत्मनिर्भर
लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के ग्राम बगोटी की निवासी एवं पूर्व ग्राम प्रधान दीपा देवी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है।
दीपा देवी, दीपा स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने सीसीएल से 85 हजार रुपये का लाभ लेकर किराने की दुकान खोली। बाद में मेहनत से कार्य बढ़ाकर शटरिंग का कारोबार भी शुरू कर दिया। वर्तमान में वे प्रतिमाह 10 से 12 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
दीपा देवी का कहना है कि आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हुई है। उनका यह प्रयास अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है।