🔊
चंपावत पुलिस सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक प्लान और सीमा पर सतर्कता
चंपावत
राष्ट्रीय राजमार्ग NH-09 चंपावत से टनकपुर जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों के लिए खुला है, जबकि टनकपुर से चंपावत आने वाले केवल छोटे वाहनों के लिए यातायात सुचारु है।
चंपावत से टनकपुर जाने वाले वाहन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक ही चल सकेंगे।
टनकपुर से चंपावत आने वाले वाहन सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ही चल सकेंगे।
रात्रि में दोनों ओर से मार्ग बंद रहेगा।
16 टन से अधिक क्षमता वाले वाहन NH-09 पर नहीं चलेंगे।
ककरालीगेट–पूर्णागिरि मार्ग बंद रहेगा, जबकि ग्रामीण मार्ग खुला रहेगा।
जनता से अपील है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रस्थान से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
राहत एवं बचाव कार्य
टनकपुर के ग्राम छिनीगोठ में यूकेलिप्टस का विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। सूचना मिलते ही फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर वुडन कटर की मदद से पेड़ हटाया और यातायात सुचारु किया।
यातायात जनजागरूकता
गोरलचौड़ मैदान, चंपावत में बहुउद्देशीय शिविर/तहसील दिवस के दौरान यातायात जागरूकता स्टॉल लगाया गया।
लोगों को यातायात नियम, सड़क सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई और पंपलेट वितरित किए गए।
भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता
थाना तामली पुलिस टीम ने सीमावर्ती गांवों तारकोल, बारकुम और बामनगांव में जाकर लोगों को नेपाल की स्थिति से अवगत कराया।
साथ ही साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला अपराधों और नए कानूनों की जानकारी दी गई।
सीमा पर सशस्त्र सीमा बल और पुलिस की संयुक्त कॉम्बिंग लगातार जारी है।
सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
कोतवाली पंचेश्वर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चमदेवल में कार्यक्रम आयोजित किया।
छात्राओं को यातायात नियम, दुर्घटनाओं के कारण और बचाव उपायों की जानकारी दी गई। गुड सेमेरिटन कानून के बारे में भी विस्तार से बताया गया।