🔊
मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिवस : चंपावत और टनकपुर में जनसेवा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
चंपावत टनकपुर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मंगलवार को चंपावत और टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में दिनभर जनसेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
टनकपुर में सुबह नशा मुक्ति दौड़ से शुरुआत होगी। इसके बाद रक्तदान शिविर, विद्यालयों में संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। शाम को गांधी मैदान में भागवत भजन संध्या का आयोजन होगा।
चंपावत में भी सुबह मैराथन दौड़ से कार्यक्रमों का आगाज होगा। इसके अलावा मिष्ठान वितरण, रक्तदान शिविर और विद्यालयों में जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य सेवा, सद्भाव, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है। इनमें सामाजिक संस्थाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
सेना की कुमाऊँ कार रैली का चंपावत में भव्य स्वागत
चंपावत,
भारतीय सेना द्वारा आयोजित कुमाऊँ कार रैली 2025 सोमवार को बरेली से शुरू होकर चंपावत पहुंची, जहां रैली का पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से स्वागत किया गया।
रैली का शुभारंभ उत्तर भारत क्षेत्र के जीओसी लेफ्टिन