🔊
चम्पावत में विकास, सेवा और स्वास्थ्य का संगम स्थापना दिवस से स्वास्थ्य पखवाड़ा तक हलचल
जनपद चम्पावत में इन दिनों विकास, सेवा और स्वास्थ्य से जुड़े बड़े कार्यक्रमों की हलचल है।
स्वास्थ्य पखवाड़ा – 72 शिविरों में निःशुल्क सेवाएं
17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जिले में 72 स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। कैंसर, डायबिटीज, बीपी, दंत रोग जांच, रक्तदान शिविर व निःशुल्क औषधि वितरण जैसी सेवाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपलब्ध होंगी।
स्थापना दिवस –आदर्श जनपद बनाने का संकल्प
29वें स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी में बहुआयामी विकास के सुझाव सामने आए। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि चम्पावत को एजुकेशन हब, पर्यटन गंतव्य और स्वरोजगार केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
वीपीडीओ बैठक योजनाओं को धरातल पर उतारें
डीएम ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव–गांव जाकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। नशा मुक्ति, वृक्षारोपण, स्वच्छता और जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।
सीएम धामी का जन्मदिवस जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम
16 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस जिलेभर में जनसेवा गतिविधियों के रूप में मनाया जाएगा। टनकपुर और चम्पावत में मैराथन, रक्तदान शिविर, छात्र संवाद और भजन संध्या जैसे कार्यक्रम होंगे। साथ ही 16–17 सितम्बर को गौरल चौड़ मैदान में बहुदेशीय शिविर भी आयोजित होगा।
नवरात्र कुट्टू आटे पर प्रशासन सख्त
डीएम ने नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। केवल सीलबंद और लेबलयुक्त पैकेट में बिक्री होगी। नियम उल्लंघन करने वाले कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
चंपावत में विकास का चुंबकीय आकर्षण – 28वें स्थापना दिवस पर नया विज़न डॉक्यूमेंट तैयार करने की मांग
जनपद चंपावत ने अपनी 28वीं वर्षगांठ पर विकास का नया संकल्प लिया। विशेषज्ञों ने कहा कि प्रकृति प्रदत्त संपदा और प्रशासनिक इच्छाशक्ति के समन्वय से चंपावत वह दिन दूर नहीं जब देशभर के लोग इस ओर चुंबक की तरह खिंचते चले आएंगे।
स्थापना दिवस पर विकास गोष्ठी
जिला सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी की शुरुआत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वागत भाषण से की।
मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने केक काटकर सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विशेषज्ञों की राय
अनिल पुनेठा (पूर्व सूचना आयुक्त, आंध्र प्रदेश विजिलेंस प्रमुख) – चंपावत को शॉर्ट टर्म व लॉन्ग टर्म विज़न डॉक्यूमेंट की आवश्यकता, ताकि यह जिला चुंबक की तरह आकर्षित कर सके।
डॉ. रंजीत मेहता (सीईओ, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स) संसाधनों और कनेक्टिविटी का नियोजित दोहन किया जाए तो चंपावत रोजगार देने वाला नया प्लेटफॉर्म बनेगा।
राजशेखर जोशी (उपाध्यक्ष, सेतु आयोग) डीएम के नेतृत्व से प्रभावित, स्वयं चंपावत आकर समग्र विकास का खाका तैयार करने का संकल्प।
समग्र विकास का रोडमैप
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मानव और प्राकृतिक संसाधनों के समावेश से चंपावत के विकास की दिशा तय की जाएगी। जिले के लोगों के चेहरों की मुस्कान ही मॉडल जिले की खुशहाली की पहचान होगी।
सभी की प्रतिबद्धता
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, एडीएम जयवर्धन शर्मा, संघर्ष समिति अध्यक्ष बसंत तड़ागी समेत तमाम जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने जिले को नया स्वरूप देने की सामूहिक प्रतिबद्धता जताई।
बॉक्स न्यूज़
28 साल बाद जिला स्थापना दिवस का भव्य आयोजन
स्थापना के बाद अब तक 23 जिलाधिकारी आए, लेकिन इस तरह का समारोह पहली बार हुआ। वक्ताओं ने कहा 24वें जिलाधिकारी मनीष कुमार ने “क्विक एक्शन, क्विक डिसीजन” से जिले को नई पहचान दी है। इसके पीछे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरगामी सोच है।
फोटो स्थापना दिवस पर मॉडल जिले के समग्र विकास का संकल्प लेते अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि।