🔊
हिन्दी दिवस पर कविराज मौनी ने दी शुभकामनाएँ
लोहाघाट। हिन्दी दिवस के अवसर पर सीo एकेडमी विद्यालय के प्रबंधक कविराज मौनी ने समस्त हिन्दी भाषियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल भाषा नहीं बल्कि भावों की अभिव्यक्ति और मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।
कविराज मौनी ने अपील की कि आज के समय में हमें अपनी मातृभाषा हिन्दी के प्रयोग पर गर्व करना चाहिए और इसे व्यवहारिक जीवन में और अधिक बढ़ावा देना चाहिए।
प्रबंधक मौनी ने कहा कि हिन्दी हमारी संस्कृति, सभ्यता और पहचान की आत्मा है। इस दिवस पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि अपने दैनिक जीवन में हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करेंगे और नई पीढ़ी को भी मातृभाषा के महत्व से अवगत कराएँगे।