🔊
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस
चमोली थराली केशर सिंह नेगी।
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में हिंदी दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामयी माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति के विभिन्न पक्षों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्या डॉ. प्रतिभा आर्य, विभाग प्रभारी डॉ. पुष्पा रानी और शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
विचार गोष्ठी
डॉ. पुष्पा रानी – हिंदी : विस्तार एवं संभावनाएँ
डॉ. ललित जोशी – हिंदी एवं विदेश नीति
डॉ. सुनील कुमार – हिंदी : एक परिचय
मोहित उप्रेती – सूचना प्रौद्योगिकी एवं हिंदी
अनुज कुमार – राष्ट्रवाद और हिंदी सिनेमा
अशोक कुमार – मीडिया एवं हिंदी
ममता – वैश्विक बाजार में हिंदी पुस्तक
बालकिशोर – हिंदी और हम
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
बी.ए., बी.एससी. और एम.ए. के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ईशा, निशा, स्वीटी, गरिमा, साक्षी, समीक्षा, पूजा, नंदी, पूनम, अंजली, दीक्षा, दीपा, भावना, अवंतिका, रेणुका और कविता सहित अनेक छात्राओं ने मनभावन प्रस्तुतियाँ देकर खूब तालियाँ बटोरीं।
कविता पाठ
असिस्टेंट प्रोफेसर मोहित उप्रेती, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नीतू पाण्डे तथा छात्र-छात्राओं तनुजा, प्रदीप, अनमोल, कविता और अशोक कुमार ने अपनी कविताओं से कार्यक्रम को और अधिक सरस बना दिया।
प्राचार्या का संदेश
समारोह की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. प्रतिभा आर्य ने कहा कि हिंदी भाषा का विकास ही देश के विकास की आधारशिला है। शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और तकनीकी जैसे क्षेत्रों में अपनी भाषा का उपयोग अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. खेमकरण ‘सोमन’ ने किया। अंत में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विशेष उपस्थिति
राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी के विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र टम्टा, डॉ. निशा ढौंढियाल, डॉ. सुधा रानी, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, थान सिंह, नीतीश कुमार, धीरेन्द्र नेगी, डॉ. जमशेद अंसारी समेत अनेक गणमान्य, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।