🔊
स्वास्थ्य पखवाड़ा 72 शिविरों में मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
चंपावत। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जनपद में स्वास्थ्य पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान 72 शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें 12 मेगा हेल्थ कैम्प भी शामिल हैं। डायबिटीज, बीपी, कैंसर, दंत रोग जैसी जांचें निःशुल्क होंगी और दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिलाधिकारी का निरीक्षण कीवी, मशरूम और मधुमक्खी पालन को बढ़ावा
पाटी। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कई गांवों का दौरा कर किसानों द्वारा संचालित कीवी उत्पादन, मधुमक्खी पालन व बागवानी का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित करते हुए आश्वासन दिया कि समस्याओं का समयबद्ध समाधान होगा और प्रशिक्षण शिविर जल्द आयोजित किए जाएंगे।
डिजिटल एक्सेस कमेटी की होगी समीक्षा पंचायत स्तर तक पहुंचेगी ब्रॉडबैंड सुविधा
चंपावत। समृद्ध ग्राम पंचायत योजना के तहत डिजिटल एक्सेस कमेटी की जिला स्तर पर समीक्षा होगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओं और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को और मजबूत करना है। जिलाधिकारी इसकी अध्यक्षता करेंगे।
स्वच्छता की ओर कदम 16–17 सितम्बर को सड़क किनारे चलेगा अभियान
चंपावत। लो.नि.वि. चंपावत द्वारा 16 और 17 सितम्बर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। राजमार्ग, राज्य मार्ग और आंतरिक सड़कों के किनारे विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सफाई कार्य करेंगे। यह पहल जिला स्तर पर स्वच्छता को नया आयाम देगी।
जिला स्थापना दिवस पर कल विचार गोष्ठी आदर्श चंपावत पर होगा मंथन
चंपावत। 15 सितम्बर को जिला स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। विषय रहेगा आदर्श चंपावत। इसमें जिले के विकास और भविष्य की दिशा पर चर्चा की जाएगी।