🔊
परियोजना से जुड़कर महिलाएं कर रही सामाजार्थिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी : एबीडीओ विकास स्वायत्त सहकारिता लोहाघाट की वार्षिक बैठक में कार्यकारिणी का पुनर्गठन, भावना मनराल बनी अध्यक्ष
लोहाघाट,
ग्रामोत्थान रीप परियोजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद ग्रामीण महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अब महिलाएं व्यवसायिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रही हैं। यह बात एबीडीओ उमाकांत पंत ने विकास स्वायत्त सहकारिता लोहाघाट की दूसरी आमसभा बैठक का शुभारंभ करते हुए कही।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष रेखा देवी ने वार्षिक और वित्तीय प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान निष्क्रिय निदेशकों के स्थान पर नए निदेशकों का चयन कर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। भावना मनराल को अध्यक्ष, मुन्नी खर्कवाल को कोषाध्यक्ष और गीता विश्वकर्मा को सचिव चुना गया।
ग्राम प्रधान अल्का ढेक ने निदेशक मंडल को निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। सहायक प्रबंधक प्रकाश चंद्र पाठक ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने में सहयोग दिया।
ब्लॉक मिशन मैनेजर मुशीर अहमद ने समूह और ग्राम संगठन स्तर पर आजीविका संवर्धन के लिए दिए गए रिवॉल्विंग व सीआईएफ फंड के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। सहायक प्रबंधक सचिन चंखवान ने अल्ट्रा पुअर एवं सामूहिक-व्यक्तिगत उद्यम योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में आरबीआई प्रबंधक पंकज बिष्ट, लीड बैंक काउंसलर हरीश पुनेठा सहित कई विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर आईपीआरपी गीता, मोबिलाइजर माया मेहरा, प्रमोटर चंद्रा राय, माया पुनेठा, सपना, नमीरा, भीम सिंह आदि ने सहयोग दिया।