🔊
सैन्य सम्मान के साथ आईटीबीपी हवलदार चन्दन सिंह नेगी को दी गई अंतिम विदाई
चमोली थराली।
आईटीबीपी में हवलदार के पद पर तैनात ग्राम पंचायत मालबज्वाड़ (विकासखंड थराली) निवासी चन्दन सिंह नेगी (35 वर्ष) का बुधवार को श्रीराम मूर्ति अस्पताल, बरेली में मस्तिष्काघात से निधन हो गया। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को सैन्य वाहन से पैतृक गांव लाया गया, जहां कुलसारी घाट पर उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
गौचर और बरेली से आईटीबीपी के 16 जवानों की टुकड़ी विशेष रूप से गांव पहुँची और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न कराया। इस दौरान का दृश्य अत्यंत गमगीन रहा।
हवलदार चन्दन सिंह नेगी अपने पीछे पत्नी भावना देवी, 9 वर्षीय बेटी मिष्टी नेगी, 70 वर्षीय माँ आनंदी देवी और दो बड़े भाई सुरेन्द्र सिंह नेगी व जितेन्द्र सिंह नेगी को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरा गांव शोक में डूबा रहा।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग
शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए विधायक भूपाल राम टम्टा, रणजीत सिंह नेगी, राकेश भारद्वाज, ललित रावत, गंगा सिंह बिष्ट, प्रेम बुटोला, विनोद रावत, जितेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह रावत, रणजीत नेगी, बीरेंद्र बिष्ट, एसआई नवल यादव, प्रकाश कोठियाल, गजेंद्र सिंह रावत, मनोज गुंसाई सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
गमगीन माहौल में जब जवान को अंतिम विदाई दी गई, तो पूरा क्षेत्र चन्दन सिंह अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।