🔊
जिलाधिकारी के निर्देश पर आवारा पशुओं के टीकाकरण अभियान में तेजी
सम्पादक — पुष्कर सिंह राजपूत, उत्तर ध्वनि न्यूज
टनकपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर जनपद में नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका क्षेत्र टनकपुर में आवारा श्वानों के टीकाकरण अभियान को गति दी गई है। इसी क्रम में 7 आवारा श्वानों का एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टनकपुर ने बताया कि यह अभियान नगर पालिका परिषद टनकपुर एवं पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित हो रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि शहरी क्षेत्रों में इस अभियान की रफ्तार और बढ़ाई जाए, ताकि आमजन को आवारा पशुओं से होने वाले संभावित खतरों से सुरक्षित रखा जा सके।