🔊
स्वाला क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, एनएच-09 सहित कई मार्ग बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
चम्पावत,
भारी वर्षा से प्रभावित मार्गों की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के स्वाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर अवरुद्ध मार्ग की स्थिति देखी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मार्ग को जल्द से जल्द खोलने की कार्रवाई की जाए।
डीएम ने कहा कि आमजन की आवाजाही में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और अधिकारियों को सुरक्षा मानकों के साथ-साथ कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
मार्गों की ताजा स्थिति
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत की ओर से रोड अपडेट जारी किया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग NH-09 टिफिन टॉप (बस्तियां के पास), आठ मील, स्वाला के पास अवरुद्ध है।
राजमार्ग ककरालीगेट-ठुलीगांड-भैरवमंदिर मार्ग बंद है।
ग्रामीण मार्ग छतकोट, शिफ्टी, ललूवापनी, अमोडी-छतकोट तथा गल्लागांव-देवलीमाफी भी बंद हैं।
वैकल्पिक मार्ग
अति आवश्यक या आकस्मिक स्थिति में यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं
चंपावत से टनकपुर जाने वाले यात्री: चंपावत लोहाघाट देवीधुरा हल्द्वानी टनकपुर मार्ग का उपयोग करें।
टनकपुर से चंपावत आने वाले यात्री: टनकपुर हल्द्वानी देवीधुरालोहाघाट चंपावत मार्ग से यात्रा करें।
जनता से अपील
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि
अनावश्यक यात्रा से बचें।
अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करें और प्रस्थान से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।
वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। डीएम के निरीक्षण और पुलिस प्रशासन की एडवाइजरी से उम्मीद है कि हालात जल्द सामान्य होंगे।