🔊
NH पर नया ट्रैफिक पैटर्न लागू भारी वाहनों पर रोक, सुरक्षित सफर को प्राथमिकता भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर संकल्पसमारोह, आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान नेपाल सीमा से सटे इलाकों में चंपावत पुलिस अलर्ट मोड पर डिमरघाट, काकड़ीघाट, डूंगरा लेटी मार्ग व टैक्सियों पर सघन निगरानी रखी जाए
चम्पावत पहाड़ की सड़कों पर नया ट्रैफिक पैटर्न – सुरक्षा पहले
राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही अब तय समयसारिणी के अनुसार होगी। ओवरलोड वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए जरूरी है। खराब मौसम या भूस्खलन की स्थिति में यातायात प्लान तुरंत बदल दिया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा टालें और निकलने से पहले मार्ग की जानकारी अवश्य लें।
2. पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर राष्ट्रनिर्माण के संकल्प दोहराए
जिलेभर में भारत रत्न, स्वतंत्रता सेनानी पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पुलिस लाइन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पुलिस कप्तान ने कहा कि पंत जी का जीवन स्वतंत्रता संग्राम और समाज सुधार की प्रेरक गाथा है। इस अवसर पर सभी थाना–चौकियों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए और कर्मियों को राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
3. सीमा पर सख्ती, चंपावत पुलिस हाई अलर्ट पर
नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा और ज्यादा कड़ी की जाए। पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम गश्त, चेकिंग और कांबिंग को और मजबूत करे। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। डिमरघाट, काकड़ीघाट और डूंगरा–लेती मार्ग जैसे इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए। वहीं मटियानी–रोशाल रूट पर चलने वाली टैक्सियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए। पुलिस ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। जनता से अपील है कि सतर्क रहें और संदिग्ध सूचना तुरंत पुलिस को दें।