🔊
चम्पावत तीन बड़ी सुर्खियों में गूंजा छात्रों का आंदोलन आठवें दिन, चेतावनी – मांगें नहीं मानी तो होगा उग्र आंदोलन भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर जिलेभर में श्रद्धांजलि व कार्यक्रम कमलेश समिति की पहली बैठक जानकी अध्यक्ष, सुनीता कोषाध्यक्ष
लोहाघाट।
जनपद में आज तीन बड़ी घटनाओं ने माहौल गर्मा दिया।
आंदोलन की चेतावनी
बाराही धाम में आदर्श राजकीय महाविद्यालय के छात्र–छात्राओं का आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा। नए विषय सृजन और इसी शिक्षा सत्र से एम.ए. कक्षाएं शुरू करने की मांग पर छात्र अड़े रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले आंदोलन को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी मांगें पूरी न होने पर आंदोलन होगा उग्र।
पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती
जिलेभर में भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
गौरलचौड़ ऑडिटोरियम में विचार गोष्ठी हुई। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा
पं. पंत महामानव थे, जिन्होंने जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। उनके विचार आज भी प्रेरणा देते हैं।
नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान और विद्यालयों में संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कमलेश समिति की पहली बैठक
पाटी ब्लॉक के कमलेश स्वायत्त सहकारिता समिति की प्रथम वार्षिक बैठक में कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
नवगठित टीम:
अध्यक्ष – जानकी देवी
उपाध्यक्ष – निशा मनराल
सचिव – दीपा देवी
कोषाध्यक्ष – सुनीता देवी
लेखा समिति – भावना बोहरा, रेखा मनराल, पूजा देवी आदि
रीप सहायक प्रबंधक प्रकाश चंद्र पाठक ने दायित्व व कर्तव्यों का बोध कराया, जबकि इनक्यूबेशन मैनेजर पंकज बिष्ट ने बैंकिंग व अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी।
छात्र आंदोलन आठवें दिन भी जारी, मिला जनसमर्थन
पं. पंत जयंती पर श्रद्धांजलि व स्वच्छता अभियान
कमलेश समिति में नई टीम का गठन
-