🔊
लोहाघाट में ऋण मेला महिलाओं को मिली योजनाओं की जानकारी, खाते खुले ऋण आवेदन भी जमा
चम्पावत,
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) चम्पावत द्वारा आज विकास खण्ड लोहाघाट में भव्य ऋण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी लोहाघाट श्री कविंद्र रावत ने की।
मेले में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक लोहाघाट, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक पाटन पाटनी, पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक महिला शाखा लोहाघाट एवं पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक लोहाघाट के शाखा प्रबंधकों द्वारा स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी गई।
महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ
वित्तीय समावेशन
सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ
सीसीएल एवं केसीसी योजनाएँ
व्यक्तिगत ऋण एवं सामूहिक ऋण
बैंकिंग सम्बन्धी योजनाएँ
श्री वृद्धि योजना
दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना (DUSKKY)
KYC अपडेशन
साईबर सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी
मौके पर हुए कार्य
33 बचत खाते खोले गए
16 आवेदन प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के
9 आवेदन प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के
3 व्यक्तिगत ऋण आवेदन प्राप्त
2 सामूहिक ऋण आवेदन प्राप्त
15 सीसीएल आवेदनों को दर्ज किया गया
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग
इस प्रशिक्षण सह ऋण मेले में ग्रामीण वित्त समन्वयक श्री चन्द्र शेखर भट्ट, ब्लॉक मिशन प्रबंधक श्री मुशीर अहमद, आजीविका समन्वयक श्री विनीत पाटनी, आई.पी.आर.पी., बैंक सखी एवं स्वयं सहायता समूहों की बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रही।
ऋण मेले ने ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम प्रदान किया।