🔊
टनकपुर सीओ की बड़ी कार्रवाई थाना बनबसा में लंबित मामलों की समीक्षा लंबित विवेचनाओं पर सख्ती
जनपद चंपावत सीओ टनकपुर वंदना वर्मा ने थाना बनबसा में नियुक्त सभी विवेचकों को निर्देश दिए कि विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और शीघ्र गुण-दोष के आधार पर निस्तारण किया जाए।
प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण
सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित अवधि से पूर्व ही सभी प्रार्थना पत्रों का समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।
एनडीपीएस व लावारिस वाहनों पर कार्रवाई
एनडीपीएस से संबंधित माल और लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण की हिदायत दी गई।
वारंट, सम्मन और नोटिस की तामील
सीओ ने लंबित वारंटों, सम्मनों और नोटिसों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने पर जोर दिया।