🔊
जिला व क्षेत्र पंचायत चुनाव — नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू
पुष्कर सिंह राजपूत, उत्तर ध्वनि न्यूज
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी दी कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख/उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है।
बिक्री स्थल: संबंधित जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत मुख्यालय
समय: प्रतिदिन प्रातः 11:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक
नामांकन दिवस (11 अगस्त 2025): प्रातः 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक
रक्षाबंधन (09 अगस्त) को अवकाश रहेगा
अन्य सार्वजनिक अवकाशों में भी बिक्री जारी रहेगी
यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि किसी भी इच्छुक अभ्यर्थी को नामांकन पत्र प्राप्त करने में असुविधा न हो।