🔊
चंपावत शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सम्मान, जनता मिलन में त्वरित निपटान, सड़क सुरक्षा पर सख्ती और महिला सशक्तिकरण की मिसाल
चम्पावत। जनपद चम्पावत में आज जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुए।
उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मान
जिला सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने जनपद के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया।
सम्मानित शिक्षकों में –
श्रीमती मंजूवाला, प्रधानाध्यापक रा०प्रा०वि० च्यूरानी (राष्ट्रपति पुरस्कार-2025 प्राप्त)
श्री नरेश कुमार जोशी, स०अ० रा०उ०प्रा०वि० पासम
श्री प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, स०अ० रा०उ०मा०वि० खूनाबोरा (शैलेश मटियानी पुरस्कार-2025)
श्री रविश कुमार पचौली, स०अ० रा०उ०प्रा०वि० बिसारी
श्री देवेन्द्र सिंह, रा०प्रा०वि० फागपुर (उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान)
श्रीमती मंजूवाला ने कहा – “शिक्षक केवल राष्ट्रनिर्माता ही नहीं, बल्कि समाजनिर्माता भी होता है। समर्पण और इच्छाशक्ति से ही बदलाव संभव है।”
जिलाधिकारी ने कहा कि “सीमांत क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षक नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती दीपा पांडे सम्मानित
जिलाधिकारी ने श्रीमती दीपा पांडे (आंगनबाड़ी केंद्र शक्तिपुरबुंगा) को 19 वर्षों की विशिष्ट सेवाओं और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार-2024-25 के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने कहा – “दीपा पांडे जैसी समर्पित कार्यकर्त्रियाँ बच्चों के पोषण और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती हैं।”
जनता मिलन : 74 शिकायतों पर त्वरित निर्देश
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन में 74 शिकायतें दर्ज हुईं।
स्कवर मरम्मत, पैदल पुल पुनर्निर्माण, अतिवृष्टि प्रभावित मकानों की मरम्मत
दिव्यांग पेंशन चालू, पेयजल आपूर्ति, गड्ढा मुक्त अभियान, भूमि खाता-खतौनी सुधार आदि मामलों पर अधिकारियों को मौके पर ही कार्यवाही के आदेश दिए गए।
डीएम ने कहा – “जनता मिलन का उद्देश्य है समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान। शिकायतें तभी सार्थक होंगी जब उनका पूर्ण निपटान होगा।”
सड़क सुरक्षा बैठक : गड्ढा मुक्त अभियान और E-Challan
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने 15 सितम्बर तक गड्ढा मुक्त अभियान को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए।
पुलिस को नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती और E-Challan प्रणाली मजबूत करने के आदेश।
विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश।
उन्होंने कहा – “सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की प्राथमिकता है।”
महिला सशक्तिकरण : गीता देवी बनी आत्मनिर्भर
विकासखंड बाराकोट ग्राम काकड़ की श्रीमती गीता देवी ने अल्ट्रापुअर योजना के तहत ₹35,000 की सहायता से गाय खरीदकर दुग्ध उत्पादन शुरू किया।
आज वे प्रतिमाह ₹6,000 की आय अर्जित कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आजीविका संवर्धन योजनाओं के तहत गीता देवी ने आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है।