🔊
यात्रियों की सुरक्षा हेतु स्वाला मार्ग पर तय हुआ आवागमन समय पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने किया स्थलीय निरीक्षण, भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
यात्रियों की सुरक्षा हेतु स्वाला मार्ग पर तय हुआ आवागमन समय
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने किया स्थलीय निरीक्षण, भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
चम्पावत,
यात्रियों की सुरक्षा और यातायात की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने रविवार को स्वाला मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मार्ग पर आवागमन को लेकर नई व्यवस्थाएँ लागू की गईं।
लागू व्यवस्थाएँ :
चम्पावत से टनकपुर जाने वाले छोटे वाहन
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वाला मार्ग से गुजर सकेंगे।
शाम 5 बजे से सुबह 9 बजे तक आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
टनकपुर से चम्पावत आने वाले छोटे वाहन
सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक ककराली गेट से छतकोट–सिप्टी मार्ग से आवागमन करेंगे।
शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
भारी वाहन (ट्रक बस आदि)
स्वाला व सिप्टी मार्ग से पूर्णतः प्रतिबंधित।
भारी वाहनों की आवाजाही केवल देवधूरा मार्ग से कराई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये व्यवस्थाएँ यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात की दृष्टि से अस्थायी रूप से लागू की गई हैं। संबंधित विभाग को मार्ग को शीघ्र पूर्णतः सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।