🔊
थराली के दुर्गम गाँवों तक पहुँची राहत रतगाँव और डूंगरी से दो गंभीर मरीज हेली सेवा से जौलीग्रांट भेजे गए
केशर सिंह नेगी
चमोली थराली। विकास खंड के दुर्गम गाँवों में जहाँ सड़क संपर्क मार्ग बाधित है, वहाँ प्रशासन द्वारा राहत एवं सहायता कार्य लगातार जारी हैं। रविवार को तहसील प्रशासन ने रतगाँव और डूंगरी से दो गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट अस्पताल भेजा।
एसडीएम थराली पंकज भट्ट ने बताया कि प्रभावित परिवारों को राशन किट भी वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने निर्देश दिए कि सड़क संपर्क मार्ग से कटे सभी गाँवों में शीघ्र राहत पहुँचाई जाए। प्रशासनिक टीम के साथ एनडीआरएफ के जवानों द्वारा कुलसारी हेलीपैड से खाद्य किट रवाना की गई, जिन्हें उप–राजस्व निरीक्षक अचला ध्यानी ने ग्रामीणों की मदद से वितरित कराया।