🔊
पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से की संवाद यात्रा गाँव-गाँव जाकर समस्याएं सुनी, सुरक्षा और नए कानूनों की जानकारी दी।
चंपावत जिले में कोतवाली पंचेश्वर और चौकी बूम ठुलीगाड़ की पुलिस टीम ने आज वरिष्ठ और एकल नागरिकों से गाँव गाँव मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान सुझाया।
साथ ही नए कानूनों, साइबर सुरक्षा और पुलिस सहायता नंबर 112, 1930 की जानकारी दी गई। नागरिकों ने पुलिस की इस पहल को सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।
फोटो कैप्शन:
पुलिस टीम वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करती हुई।