🔊
नगर पालिका चेयरमैन का नशा मुक्ति का आह्वान जनपदवासियों से नशे से दूर रहने की अपील
पुष्कर सिंह राजपूत, उत्तर ध्वनि न्यूज
चम्पावत। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे ने समस्त जनपदवासियों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर अभियान छेड़ने और स्वस्थ समाज की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करता है। “हमारा युवा वर्ग राष्ट्र की रीढ़ है। यदि वह नशे की चपेट में आ गया, तो भविष्य खतरे में पड़ सकता है। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन का रूप दें।”
अध्यक्ष पांडे ने विशेष रूप से अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों के व्यवहार पर सतर्क निगाह रखें और उनसे संवाद बनाए रखें, ताकि समय रहते नशे जैसी कुरीतियों से उन्हें दूर रखा जा सके।