🔊
धामी सरकार का जबरदस्त प्रबंधन: सड़कों के बंद होने से पहले ही दूरस्थ गांवों तक पहुँचाया गया सितंबर का खाद्यान्न
न्यूज़
केशर सिंह नेगी चमोली थराली
बारिश से बाधित सड़कों के बीच भी चमोली जिले के थराली विकासखंड के दूरस्थ गाँवों में खाद्यान्न संकट का कोई खतरा नहीं है। धामी सरकार ने आपदा से पहले आपूर्ति की नीति अपनाते हुए सितंबर माह का पर्याप्त राशन पहले ही गांव-गांव पहुँचा दिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय ने बताया कि मानसून सीजन में सड़कें अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए तीन माह पूर्व ही खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई थी। वर्तमान में रतगाँव, डूंगरी, रुईसाण सहित अन्य सुदूरवर्ती गाँव जहाँ सड़कें बाधित हैं, वहाँ भी सितंबर माह तक का पर्याप्त राशन उपलब्ध है।
थराली विकासखंड क्षेत्र में 74 उचित दर की दुकानें संचालित हो रही हैं, जबकि आपदा प्रभावित इलाकों में 15 दुकानों से वितरण किया जा रहा है। यहाँ 3220 राशन कार्ड राज्य खाद्य योजना, 426 अन्त्योदय योजना और 16374 प्राथमिक परिवार पंजीकृत हैं।
पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सितंबर तक का खाद्यान्न पहले ही उचित दर विक्रेताओं को उपलब्ध करा दिया गया है ताकि किसी भी परिवार को कमी का सामना न करना पड़े।
प्रशासन की इस सटीक तैयारी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि धामी सरकार आपदा प्रबंधन और जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर पूरी तरह सजग है।