🔊
चंपावत पुलिस का एक्शन मोड: तस्कर गिरफ्तार, वारंटी दबोचे, भांग की खेती नष्ट, चौपाल में सुनी जनसमस्याएँ
स्मैक तस्कर गिरफ्तार
ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चंपावत पुलिस ने 3.53 ग्राम स्मैक और मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। टनकपुर पुलिस टीम ने सालबनी जंगल में चेकिंग के दौरान गौरव कुमार निवासी टनकपुर को पकड़ा। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज।
बनबसा में वारंटी गिरफ्तार
बनबसा थाना पुलिस ने कुशल सुरागरसी से माननीय न्यायालय के गैर ज़मानती वारंट पर फरार चल रहे दो अभियुक्तों भरत गिरी और लहीक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
चौपाल में सुनी समस्याएँ
पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने कोतवाली चंपावत में व्यापार मंडल, ग्राम प्रधानों व सीएलजी सदस्यों के साथ चौपाल लगाई। स्थानीय समस्याएँ सुनीं और साइबर क्राइम व नशे के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया।
भांग की खेती नष्ट
रीठा थाना पुलिस ने ग्राम मेरोली, कालू खान रोड नर्सिंगडाना, तोला में 05 नाली भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती नष्ट की। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कर भविष्य में खेती न करने की चेतावनी दी गई।