🔊
144 घंटे से बंद मुख्य राजमार्ग स्वाला डेंजर जोन में युद्धस्तर पर बैक कटिंग का काम जारी
चंपावत
जिलाधिकारी मौके पर डटे, राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता व अधिशासी अभियंता भी कर रहे हैं निगरानी
लगातार 144 घंटे से स्वाला डेंजर जोन में राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है। पहाड़ी दरकने से लगभग 30 मीटर लंबी सड़क मलवे के साथ नीचे खिसक गई थी। अब एनएच विभाग ने बैक कटिंग कर यातायात बहाल करने का नया प्रयास शुरू किया है।
मौके की ताज़ा स्थिति
मलबे की चपेट में आई पोकलैंड निकालना अब भी मुश्किल।
अब तक 20 मीटर बैक कटिंग का कार्य पूरा।
अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया – मशीन निकालने और मार्ग खोलने का कार्य जारी।
एसई हरीश पांगती मौके पर डटे हुए, जबकि जोनल अभियंता मुकेश परमार ने निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी की सख्त निगरानी
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज फिर मौके पर पहुँचकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि
यातायात बहाल करने में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न हो, कार्य पूरी तरह सुरक्षित ढंग से किया जाए।
लोनिवी के ईई एमसी पलड़िया ने भी तकनीकी अनुभव साझा कर समाधान के सुझाव दिए।
जनजीवन और अर्थव्यवस्था पर असर
वैकल्पिक मार्ग से फिलहाल यातायात जारी है, उस पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
लंबे समय से मार्ग बंद होने से पहाड़ी क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है।
लोगों की नाराजगी धीरे-धीरे सड़कों पर दिखने लगी है।
जानकारों का कहना है कि इतनी खतरनाक स्थिति में अनावश्यक नारेबाजी से कार्य कर रहे कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो सकता है।
स्वाला डेंजर जोन में हर पल बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे कार्य करना बेहद जोखिम भरा है।
फोटो विवरण: जिलाधिकारी मनीष कुमार अधिकारियों के साथ मार्ग शीघ्र खोलने पर चर्चा करते हुए।