🔊
कांग्रेस में अब नेताओं की नहीं, जनता की पसंद चलेगी लोहाघाट में पर्यवेक्षकों ने की रायसुमारी, संगठन की मजबूती पर कार्यकर्ताओं से लिए सुझाव
लोहाघाट।
कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक ढाँचे को लेकर बड़ा संदेश दिया है। अब पार्टी में थोपी गई राजनीति का दौर समाप्त होगा और पदाधिकारियों का चयन केवल जनता की कसौटी पर खरे उतरने वालों से होगा। इसी सिलसिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजी गई चार सदस्यीय टीम इन दिनों ब्लॉक, नगर और ग्रामीण स्तर पर रायसुमारी कर रही है।
शुक्रवार को राजस्थान की पूर्व मंत्री सुनीता बेनीवाल और प्रांतीय कांग्रेस पर्यवेक्षक राजेंद्र पाल ने लोहाघाट में रायसुमारी की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से सीधे सुझाव लिए कि किस प्रकार संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है और कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाया जा सकता है।
रायसुमारी की खास बातें
रायसुमारी पूरी तरह गोपनीय रखी गई, किसी को भनक तक नहीं लगी।
नगर और ग्रामीण क्षेत्र के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने राय दी।
संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से नए आइडिया भी लिए गए।
इससे पहले टनकपुर, बनबसा, चंपावत और पाटी में भी रायसुमारी पूरी हो चुकी है।
पर्यवेक्षकों की टीम
सुनीता बेनीवाल – पूर्व मंत्री, राजस्थान (एआईसीसी)
गोपाल राणा – विधायक, नानकमत्ता
गणेश उपाध्याय – वरिष्ठ कांग्रेसी नेता
राजेंद्र पाल – प्रांतीय कांग्रेस पर्यवेक्षक
लोहाघाट में पर्यवेक्षक राजेंद्र पाल ने ही रायसुमारी का संचालन किया।
परंपरागत स्वागत
कार्यक्रम स्थल लोनिवी निरीक्षण भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों का भव्य स्वागत किया।
देवकी ओली और महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला मेहरा ने सुनीता बेनीवाल का पर्वतीय परंपरा के अनुसार स्वागत किया।
फोटो विवरण: सुनीता बेनीवाल का पारंपरिक ढंग से स्वागत करतीं देवकी ओली और विमला मेहरा।