🔊
चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामयी वातावरण में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, विकास को नई दिशा देने का संकल्प
चमोली थराली।
जिला पंचायत सभागार चमोली में शुक्रवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह और सभी सदस्यों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं के स्वागत गीत से हुआ। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने अध्यक्ष को शपथ दिलाई, इसके उपरांत अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष और सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले प्रमुख सदस्य
ढाक – श्रीमती आयुषी
उर्गम – श्रीमती रमा देवी
सैजी – सुश्री संतोषी
देवर खड़ोरा – श्री जय प्रकाश
पिलंग – श्री बिपिन फरस्वाण
सलना – श्रीमती दिव्या भारती
थालाबैंड – श्री वीरेन्द्र सिंह
जाख – श्रीमती रेखा देवी
सिमली – श्री विक्रम सिंह
थिरपाक – श्रीमती सरोजनी देवी
भल्सो – श्रीमती बिसम्बरी देवी
मालसी – श्रीमती कामेश्वरी देवी
कोठा – श्री सुरेश कुमार
बछुवावाण – श्रीमती अनीता रावत
कोठली – श्रीमती साक्षी नेगी
छेकूड़ा – श्री सुन्दर सिंह नेगी
विनायक – श्री प्रदीप बुटोली
सुना – हरीश राम
चौंडा – श्रीमती कला देवी
हाटकल्याणी – श्रीमती उर्मिला बिष्ट
सवाड़ – श्री बलवीर राम
बूरा – श्रीमती भगवती देवी
भेंटी – श्री महेन्द्र सिंह
विधायक ने पहुँचाया मुख्यमंत्री का संदेश
विधायक थराली भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों तक पहुँचाया। उन्होंने सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और प्रतिनिधियों से इनके सफल क्रियान्वयन का आह्वान किया।
गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में उपाध्यक्ष बीकेटीसी श्री विजय कपरवाण, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गजपाल बर्तवाल, वरिष्ठ नागरिक सम्मान परिषद के राज्य मंत्री श्री हरक सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी श्री विवेक प्रकाश, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्री तेज सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, मीडिया प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।