🔊
चंपावत देवीधुरा न्यूज अपडेट नरेश चंद्र जोशी शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित
देहरादून चम्पावत।
शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम, लोहाघाट के प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेश चंद्र जोशी को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
जोशी का योगदान :
वर्ष 2009 में नियुक्ति, 2017 से नेपाल सीमा से लगे पासम विद्यालय में कार्यरत।
छात्र संख्या 23 से बढ़ाकर 52 की, 2026-27 तक 100 छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य।
बालिका शिक्षा, ICT, स्मार्ट क्लास व कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा।
ग्रामीणों व SSB की मदद से खेल मैदान, पेयजल, शौचालय, प्रोजेक्टर जैसी सुविधाएँ विकसित।
बच्चों का जन्मदिन उत्सवपूर्वक मनाने और कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएँ उनकी विशेष पहल।
जिला विज्ञान समन्वयक के रूप में विज्ञान महोत्सव, इंसपायर अवार्ड व वैज्ञानिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान।
इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी पी.एस. जनपांगी, खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दीं।
बाराही धाम में छात्र आंदोलन को मिला जन समर्थन
देवीधुरा।
आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा में नए स्नातक विषयों की शुरुआत और इसी सत्र से एम.ए. कक्षाएँ शुरू करने की माँग को लेकर जारी छात्र आंदोलन अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है।
छात्र नेता सुदीप चमियाला व देवेंद्र भट्ट के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन को व्यापारियों, अभिभावकों और स्थानीय जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
मुख्य बिंदु :
छात्रों की माँग को लोगों ने न्यायोचित और व्यवहारिक बताया।
व्यापारियों का कहना — “यह आंदोलन छात्रों का नहीं, बल्कि अभिभावकों का भी है।”
भाजपा प्रवक्ता राजेश बिष्ट ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर घोषणाओं की याद दिलाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “नए विषयों को खोलने और एम.ए. कक्षाएँ शुरू करना समय की आवश्यकता है, सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।”
आंदोलन को समर्थन देने वालों में चंदन बिष्ट, प्रवीण जोशी, ईश्वर बिष्ट, विक्रम राणा, दीपक राणा, उत्तम राणा, प्रकाश चमियाल, दीवान सिंह नेगी, हिमांशु जोशी, भगवान राम, मनोज बिष्ट, चेतन चम्याल, नरेंद्र बिष्ट, कैलाश जोशी, शोभन देऊपा, दिनेश जोशी, पृथ्वीराज सिंह आदि शामिल रहे।
फोटो : बाराही धाम में छात्र आंदोलन को समर्थन देते व्यापारी।