🔊
सी. एकेडमी विद्यालय लोहाघाट में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
लोहाघाट।
सी.ओ. एकेडमी विद्यालय लोहाघाट में भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कविराज मौनी ने कहा कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाकर हम शिक्षा में डॉ. राधाकृष्णन के योगदान और शिक्षकों के महत्व का सम्मान करते हैं। वे एक महान विद्वान, दार्शनिक और आदर्श शिक्षक थे।
प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी साधारण नहीं होता, प्रलय और निर्माण उसी की गोद में पलते हैं।उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें ज्ञान, नैतिकता और नेतृत्व को युवा पीढ़ी में विकसित करने वाले गुरुओं के समर्पण को स्मरण करने का अवसर देता है।
शिक्षक दिवस का महत्व
यह दिन शिक्षा के महत्व और शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करता है।
समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की केंद्रीय भूमिका को स्मरण कराया जाता है।
छात्रों में गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना विकसित होती है।
शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न मानकर नैतिक मूल्यों और जीवन निर्माण की प्रक्रिया के रूप में देखा जाता है।
यह अवसर शिक्षण-शिक्षण की परंपरा को और मजबूत करता है।
इस मौके पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से प्रमोद गहतोड़ी, ममता मौनी, अंजू बिष्ट, पवन कुमार, पुष्पा टम्टा, निकिता बोहरा, कविता बोहरा, दीपा टम्टा, सीमा माहरा, वन्दना विश्वकर्मा, प्रियंका अधिकारी, कविता विश्वकर्मा, रिया जोशी, नेहा टम्टा, रश्मि पांडे, कंचन बिष्ट, बसंती जोशी, सुनीता बोहरा आदि शामिल रहे।