🔊
मौसम से लेकर लोकतंत्र तक, चंपावत से आज की बड़ी ख़बरें विश्वसनीय जानकारी, सटीक रिपोर्टिंग
जनपद चंपावत
24 घंटे की बारिश का ब्यौरा : कहीं बरसा पानी, कहीं सूखा रहा आसमान
जिला मुख्यालय और टनकपुर में हल्की वर्षा, लोहाघाट पाटी बनबसा में नहीं गिरी एक बूंद
जनपद चम्पावत में बीते 24 घंटों में वर्षा का असर अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न रहा।
जिला मुख्यालय पर 2 मि.मी. और टनकपुर में 2.40 मि.मी. बारिश दर्ज हुई, जबकि लोहाघाट, पाटी और बनबसा पूरी तरह शुष्क रहे।
बारिश का पूरा विवरण (मि.मी. में):
जिला मुख्यालय – 2.00
टनकपुर – 2.40
लोहाघाट – 0.00
पाटी – 0.00
बनबसा – 0.00
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी।
ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर प्रशासन का सख़्त पहरा
त्रैमासिक निरीक्षण में सबकुछ दुरुस्त, जिलाधिकारी बोले– पारदर्शिता पर कोई समझौता नहीं
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु नियमित निरीक्षण किए जाते हैं।
इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में जनपद की दोनों विधानसभाओं (54-लोहाघाट एवं 55-चंपावत) की मशीनें सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित पाई गईं। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा, साफ-सफाई, रखरखाव और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का गहन जायज़ा लिया।
निरीक्षण की मुख्य बातें:
मशीनें सुव्यवस्थित और सुरक्षित
वेयरहाउस की सफाई व रखरखाव ठीक
सीसीटीवी कंट्रोल रूम दुरुस्त
सतत निगरानी और सुरक्षा के निर्देश
निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, तहसीलदार जगदीश नेगी, भाजपा से नंदन तड़ागी एवं देवेंद्र भट्ट, कांग्रेस से रमेश चंद्र जोशी समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।