🔊
आपदा बुलेटिन थराली
1. ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित का बजवाड़ दौरा
थराली ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने आपदा से प्रभावित ग्राम बजवाड़ का स्थलीय निरीक्षण किया। भू-कटाव और क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों का जायज़ा लेकर अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। राजकीय इंटर कॉलेज आलकोट में मलवा व कीचड़ घुसने से विद्यालय भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है।
2. मरीजों को हेलीसेवा से भेजा गया देहरादून
चमोली प्रशासन ने आपात स्थिति में त्वरित कदम उठाते हुए गोपेश्वर और रुईसाण क्षेत्र से एक बीमार लड़की, एक गर्भवती महिला और एक अन्य गंभीर महिला मरीज को हेलीकॉप्टर के माध्यम से जॉलीग्रांट हॉस्पिटल, देहरादून भेजा।
3. सगवाड़ा में बादल फटना और भूस्खलन
तहसील थराली के ग्राम सगवाड़ा में बीती रात बादल फटने और भूस्खलन की घटना से एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जबकि तीन मकानों को आंशिक क्षति पहुँची। प्रशासन ने 6 परिवारों को पंचायत भवन में शिफ्ट कर राहत शिविर स्थापित किया और आवश्यक सामग्री वितरित की।
संवाददाता : केशर सिंह नेगी / थराली-चमोली