🔊
गुमदेश की राजनीति में क्षेत्र पंचायत मजपिपल गुरेली के कुछ लोगों के विश्वासधात ने क्षेत्र का किया नुकसान
चंपावत।
जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी सीमांत क्षेत्र बसौटा पहुंचे। उनके साथ पूर्व बीजेपी जिला महामंत्री व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोहाघाट श्याम ढेक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह बोहरा समेत अनेक सम्मानित जन मौजूद रहे।
यह जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद बसौटा का उनका पहला दौरा था। कार्यक्रम में क्षेत्र और ग्राम की समस्याओं को साझा किया गया, जिस पर अध्यक्ष ने भरोसा दिया कि सभी मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।
मगर चर्चाओं का सबसे बड़ा केंद्र रहा क्षेत्र पंचायत मजपीपल के कुछ विश्वास घाटियों के करतूतो पर, आज पूरा गुमदेश क्षेत्र शर्मशार है
भुवन सिंह बिष्ट ने कटाक्ष करते हुए कहा
ग्राम पंचायत मजपीपल गुरेली वालों ने न केवल अपने क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा को जिताने में सपोर्ट नहीं किया बल्कि गुमदेश की शान बनने जा रही ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अंकिता बोहरा को भी समर्थन से वंचित कर दिया। यह सिर्फ राजनीतिक हार नहीं, बल्कि पूरे गुमदेश के साथ किया गया बड़ा विश्वासघात है।
जनता का सीधा कहना है कि
क्षेत्र पंचायत मजपीपल गुरेली के कुछ स्वार्थी लोगों ने क्षेत्रहित को तिलांजलि देकर अपनी छोटी-छोटी स्वार्थी सोच के लिए गुमदेश को कमजोर किया।
जिन्होंने अपने असली हितैषियों को ही हरवा दिया, वे पूरे इलाके के गुनहगार हैं।
अब हालात यह हैं कि
क्षेत्र पंचायत मजपीपल गुरेली वालों का चेहरा देखते ही लोग तंज कसते हैं और कहते हैं के यही वो हैं, जिन्होंने गुमदेश की पीठ में छुरा घोंपा।
बुजुर्गों का कहना है जिस गांव ने अपने ही क्षेत्र पंचायत सदस्य को नहीं जिताया और अपने ही ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी को सपोर्ट नहीं दिया, उस गांव की मिट्टी भी गवाही दे रही है कि वहां राजनीति नहीं, सिर्फ गद्दारी बोई गई है।
विशेष आभार श्याम ढेक, आनंद सिंह अधिकारी, पुष्कर सिंह बोहरा एवं अन्य सम्मानित जनों का, जो क्षेत्र की असली आवाज़ बनकर गुमदेश को फिर से विकास और ईमानदारी की राह पर ले जाने का काम कर रहे हैं।